मॉडल कैटी मे का निधन

लॉस एंजेलिस, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ‘प्लेब्वॉय’ मॉडल कैटी मे का गुरुवार को मात्र 34 साल की उम्र में ही गंभीर स्ट्रोक के कारण निधन हो गया।

मे के शरीर के कुछ अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, मे के भाई ने उनके निधन की पुष्टि की। ‘क्वीन ऑफ स्नेपचैट’ के रूप में लोकप्रिय मे को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके बाद उन्हें पूर्ण रूप से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया।

मे के भाई ने एक बयान में कहा, “बड़े दुख के साथ हम मे के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। मां, बहन, बेटी, दोस्त और एक व्यवसायी महिला की सोमवार को कैरोटिड धमनी जाम होने के कारण आए एक घातक आघात से उनका निधन हो गया।”

मे के निधन के बाद गुरुवार को उनके परिवार ने उनकी सात वर्षीय बच्ची मिया की मदद के लिए ‘गो फंड मी’ वेबसाइट बनाई। जिससे मिया के लिए धन जुटाया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493