सलमान चहेते हॉट अभिनेता हैं : सोनम

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि प्रेम रतन धन पायो में उनके साथी अभिनेता सलमान उनके पसंदीदा कलाकार हैं। सोनम ने उन्हें काफी हॉट भी कहा।

सोनम ने यह बात यहां एक कॉलेज में कही, जहां वह अपनी फिल्म नीरजा के एक गीत ‘अंखियां मिलाएंगे डर से’ के प्रचार के लिए पहुंची थीं। उनसे पूछा गया था कि उनके पसंदीदा सह अभिनेता कौन हैं। इसी दौरान उपस्थित भीड़ ने सलमान के नाम जपने शुरू कर दिए। इसके जवाब में सोनम ने कहा, “आप बिल्कुल सही हैं। वह सलमान खान ही हैं।”

गीत ‘अंखियां मिलाएंगे.’ कॉलेज में ही लांच किया गया। सोनम ने इस गीत को पहला रॉक एंथम कहा।

सलमान और सोनम के बीच उम्र के 20 साल का फासला है, लेकिन फिल्म हो या प्रचार दोनों ही जगह दोनों की जोड़ी हिट रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493