बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के पर्यावरण सुरक्षा मंत्रालय ने आने वाली नववर्ष की छुट्टियों के दौरान बीजिंग और दूसरे उत्तरी क्षेत्रों में भारी वायु प्रदूषण होने की संभावना जाहिर की है।
बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के पर्यावरण सुरक्षा मंत्रालय ने आने वाली नववर्ष की छुट्टियों के दौरान बीजिंग और दूसरे उत्तरी क्षेत्रों में भारी वायु प्रदूषण होने की संभावना जाहिर की है।
चीन में 7 फरवरी से वसंत उत्सव की शुरूआत हो रही है और इस दौरान हफ्ते भर छुट्टियां होंगी। इस मौके पर मंत्रालय ने जनता को पटाखों से बचने की सलाह दी है, ताकि प्रदूषण ना फैले। क्योंकि पारंपरिक तौर पर पटाखे चलाकर ही नववर्ष का स्वागत किया जाता है।
मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि 7 से 10 फरवरी के दौरान बीजिंग-तियानजिन-हेबई शहरों और शांशी, शानडोंग और उत्तरी हेनान प्रांत में भारी प्रदूषण फैलने की संभावना है। इन इलाकों में 11 फरवरी से प्रदूषण में कमी आने लगेगी।
dharmpath.com dharmpath