सुषमा, सिरिसेना ने तमिलों पर बनी फिल्म लांच की (लीड-1)

कोलंबो, 5 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों पर बनी फिल्म लांच की।

कोलंबो, 5 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों पर बनी फिल्म लांच की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर ‘इकोइंग हिल्स’ नाम की इस फिल्म के लान्च की जानकारी दी।

इससे पहले सुषमा स्वराज ने यहां भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग के नौवें सत्र की सह अध्यक्षता श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा के साथ की।

बैठक के बाद दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य और विद्यालयों के पुनर्निर्माण के क्षेत्र में दो समझौता ज्ञापनों पर दस्तखत हुए।

इससे पहले यहां पहुंचने पर सुषमा ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की।

सुषमा शनिवार को ‘राइज आफ डिजिटल इंडिया’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। यह प्रदर्शनी ‘संगम-श्रीलंका में भारत पर्व’ के तहत लगाई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493