मालागा (स्पेन), 6 फरवरी (आईएएनएस)। मिडफील्डर जुआनपी एनॉर के शानदार खेल की बदौलत मालागा ने शुक्रवार को यहां खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में गेटाफे को 3-0 से हरा दिया।
एनॉर ने इस मैच में एक गोल किया और दो गोल करने में अपने साथियों की मदद की।
मालागा ने 23 मैचों से 30 अंक लेकर स्पेनिश लीग तालिका में 10वां स्थान हासिल कर लिया है जबकि गेटाफे के उससे चार अंक कम हैं।
dharmpath.com dharmpath