सीरिया के राष्ट्रपति की मां का निधन

दमिश्क, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद की मां का शनिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अनिसाह मखलौफ का जन्म सीरिया के तटीय शहर लताकिया में 1930 में हुआ था। वह 1957 में राष्ट्रपति हाफिज अल-असद (दिवंगत) के साथ परिणय सूत्र में बंधीं।

अनिसाह की महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों में रूचि थी। उन्होंने पति के साथ कई देशों का भ्रमण किया था। हाफिज अल-असद 1971 में राष्ट्रपति बने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493