फ्रैंको ट्विटर पर कही कहानी पर बना रहे फिल्म

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेम्स फ्रैंको एक फिल्म का निर्माण व निर्देशन कर रहे हैं। यह ‘स्ट्रीपर’ आजिया किंग की फ्लोरिडा की रोमांचकारी व खतरनाक यात्रा पर आधारित है, जिसे उन्होंने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर साझा किया।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रयू नील के साथ फ्रैंको फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जो डेविड कुशनर की कहानी रोलिंग स्टोन पर आधारित है और यह नवंबर में ‘जोला टेल्स ऑल : द रियल स्टोरी बिहाइंड द ग्रेटेस्ट स्ट्रीपर सागा एवर ट्वीटेड’ के नाम से प्रकाशित हुई थी। फिल्म की पटकथा नील व माइक रॉबर्ट्स लिखेंगे।

ट्विटर पर जोला के नाम से चर्चित किंग ने फ्लोरिडा में अपने दोस्त जेसिका स्वीतकोवस्की तथा स्वीयातकोवस्की के पूर्व मित्र जेरेट स्कॉट के साथ बिताए गए एक सप्ताह का ब्योरा दिया था। उन्होंने ट्वीट में स्ट्रीपिंग से वेश्यावृत्ति, जिसके बाद अपहरण, हत्या व आत्महत्या का प्रयास की कहानी कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493