माजादाहोंदा (स्पेन), 7 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब एटलेटिको मेड्रिड के अर्जेटीनी कोच डिएगो सिमोन ने कहा है कि वह स्पेनिश टीम के साथ कोलम्बिया के खिलाड़ी जैकसन मार्टिनेज की नाकामी की जिम्मेदारी लेते हैं।
मार्टिनेज ने चीन के क्लब ग्वांगझोउ एवरग्रांडे से एटलेटिको का रुख किया था लेकिन वह अपने खेल से क्लब प्रबंधन को प्रभावित नहीं कर सके हैं।
सिमोन ने कहा है कि फुटबाल में इस तरह की बातें होती रहती हैं और मार्टिनेज को इससे परेशान होकर अपने खेल को नहीं बदलना चाहिए।
मार्टिनेज ने एटलेटिको के साथ 4.2 करोड़ यूरो में करार किया था लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद वह क्लब के लिए 22 मैचो में सिर्फ तीन गोल कर सके हैं।
dharmpath.com dharmpath