बगदाद के चारों ओर सुरक्षा दीवार बना रहा इराक

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी के कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है, “आतकंवादी संगठनों के आपराधिक कृत्यों से राजधानी के सभी नागरिकों की हिफाजत करना हमारा कर्तव्य है।”

इससे पहले, इराकी प्रशासन ने तीन मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार के निर्माण का फैसला किया था और राजधानी में आईएस के आतंकवादियों की घुसपैठ और विस्फोटकों की तस्करी रोकने के लिए बगदाद के चारों ओर खाई बनाने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री अल-अबादी ने कहा, “बगदाद सभी इराकी लोगों की राजधानी है और यह सभी लोगों से जुड़ी रहेगी। कोई भी दीवार नागरिकों को बांट नहीं सकती।”

अल-अबादी का यह बयान सुन्नी अरब नेताओं सहित कुछ राजनीतिक पार्टियों के गुस्से के संदर्भ में आया है, जो सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगा रहे हैं।

सुरक्षा संबंधित एक सूत्र के मुताबिक, बगदाद के चारों ओर सुरक्षा घेरे का निर्माण को दो चरणों में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493