पाकिस्तान : आग में 10 जिंदा खाक

इस्लामाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सिंध प्रांत के थट्टा शहर में रविवार को आग लगने की एक घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

समाचार पत्र ‘द नेशन’ की रपट के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं, चार बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, कई अस्थाई घर आग की चपेट में आ गए। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हम घटना की जांच कर रहे हैं और तथ्यों के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493