श्रद्धा के साथ वापसी को उत्साहित आदित्य

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘आशिकी 2’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस कर चुके अभिनेता आदित्य राय कपूर एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ ‘ओके जानू’ में नजर आने को तैयार हैं।

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘आशिकी 2’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस कर चुके अभिनेता आदित्य राय कपूर एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ ‘ओके जानू’ में नजर आने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि वापसी के लिए यह सही फिल्म है।

आदित्य ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि लोगों ने हमें स्वीकार कर लिया है। ‘ओके जानू’ हमारी वापसी के लिए सही फिल्म है। मैं श्रद्धा कपूर के साथ वापसी के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि यह फिल्म हम दोनों की वापसी के लिए अच्छी है।”

‘ओके जानू’ तमिल सुपर हिट फिल्म ‘ओके कनमणि’ का रीमेक है। मणि रत्नम द्वारा लिखित मूल फिल्म में दलकुअर सलमान और नित्या मेनन प्रमुख भूमिका में थे।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘ओके जानू’ दो युवा प्रेमियो के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें लिव-इन रिलेशनशिप को दर्शाया गया है।”

आदित्य वर्तमान में फिल्म ‘फितूर’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493