दक्षिण कोरिया मिसाइल रक्षा प्रणाली पर बातचीत शुरू करेगा

इस प्रणाली को टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (टीएचएएडी) कहा जाता है।

दक्षिण कोरिया के उप रक्षा मंत्री यू जेह सियुंग ने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका मानते हैं कि उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए परमाणु परीक्षण और लंबी दूरी के मिसाइल प्रक्षेपण से दक्षिण कोरिया और पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता को खतरा है।

यू ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ रहे खतरों को देखते हुए दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में टीएचएएडी लगाने के लिए आधिकारिक रूप से बातचीत शुरू कर दी है।

यू ने कहा कि कोरिया में अमेरिकी सुरक्षाबलों (यूएसएफके) के कमांडर कर्टिस स्कापारोटी के आग्रह के बाद यह फैसला किया गया।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि उसने स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे क्वांगमयोंगसोंग-4 पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह को प्रक्षेपण के 10 मिनट से भी कम समय में कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया था।

उत्तर कोरिया के इस कदम के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका की मिसाइल रक्षा प्रणाली लगाने के लिए बातचीत शुरू करने का ऐलान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493