रियो डी जनेरियो, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब एटलेटिको मिनीरो ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोबिन्हो के साथ करार के काफी करीब है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्राजीलियाई समाचार पोर्टल ‘ग्लोबस्पोर्टे’ के हवाले से बताया कि मिनीरो को हालांकि रोबिन्हो के पूर्व क्लब सांतोस से चुनौती मिल रही है।
चीन के शीर्ष क्लब ग्वांगझोऊ एवरग्रांडे के साथ दिसंबर में छह महीने का करार समाप्त होने के बाद रोबिन्हो अब किसी भी तरह के करार से मुक्त हैं।
रोबिन्हो ने अपने करियर की शुरुआत सांतोस के साथ की थी।
2002 में अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले रोबिन्हो ब्राजील के लिए 101 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 30 गोल दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath