‘सुन साथिया’ की सफलता से उत्साहित श्रद्धा

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के रोमांटिक गीत ‘सुन साथिया’ को देखने वालों की संख्या तीन करोड़ के पार हो चुकी है। इससे उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि यह गीत हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

श्रद्धा ने ‘एबीसीडी 2’ में अपने नृत्य कौशल की प्रस्तुति दी और अब वह गीत की सफलता का जश्न मना रही हैं।

श्रद्धा ने कहा, “मैं यह जानकर खूश हूं कि ‘सुन साथिया’ को देखने वालों की संख्या तीन करोड़ के पार हो चुकी है। यह एकमात्र ऐसा गीत है, जो हमेशा मेरे दिल के करीब है।”

अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा, “फिल्म ‘सुन साथिया’ को देखने वालों की संख्या तीन करोड़ के पार। प्यार और डांस के लिए धन्यवाद।”

वर्तमान में श्रद्धा ‘रॉक ऑन 2’ और ‘बागी’ के लिए तैयारी कर रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493