चीन के कारोबारियों के लिए फ्लैंडर्स बनेगा यूरोप का प्रवेश द्वार

उन्होंने कहा कि फ्लैंडर्स में चीन की 100 कंपनियां मौजूद हैं और चीन के उत्पादों के यूरोपीय बाजार में पहुंचने में मदद करने के लिए इसके पास सभी साधन मौजूद है।

मिनिस्टर-प्रेसीडेंट ने कहा, “फ्लैंडर्स की सरकार कारोबारी माहौल बेहतर करने और हमारे क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त माहौल बनाने के लिए जीतोड़ परिश्रम कर रही है।”

उन्होंने कहा कि फ्लैंडर्स और चीन के बीच संबंध मजबूत और फलदायी हैं। उन्होंने कहा कि चीन बेल्जियम की कारों, रासायनिक उत्पादों, मशीनों और मशीन उपकरणों के लिए एक प्रमुख निर्यात गंतव्य है। फ्लैंडर्स में चीन से 2014 में 11.7 अरब यूरो (करीब 13 अरब डॉलर) का आयात हुआ।

बेल्जियम में चीन के राजदूत कू शिंग ने कहा कि 2016 में चीन और बेल्जियम के कूटनीतिक संबंधों के 45 साल पूरे हो गए हैं और चीन की कंपनियों को बेल्जियम में पूरी सुविधा मिली हुई है। साथ ही बेल्जियम के लिए यूरोपीय संघ से बाहर चीन दूसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493