गोल्फ : म्यांमार ओपन में चौरसिया को संयुक्त 5वां स्थान

यंगून, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी गोल्फ खिलाड़ी एस. एस. पी. चौरसिया ने रविवार को संपन्न हुए लीयोपैलेस21 म्यांमार ओपन के चौथे एवं आखिरी राउंड में दो अंडर 70 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया।

चौरसिया के बाद भारत के राहिल गंगजी (72) संयुक्त रूप से 15वां स्थान हासिल कर सके।

चौरसिया ने इससे पहले शुरुआती तीन चरणों में 66, 66 और 68 का स्कोर किया था और उनका ओवरऑल स्कोर 18 अंडर 270 का रहा।

दक्षिण अफ्रीका के शॉन नौरिस ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को 71 का स्कोर किया और चार शॉट के अंतर से एशियन टूर का अपना दूसरा खिताब जीता।

नौरिस के लिए हालांकि चौथे राउंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मध्यांतर तक वह सिर्फ दो बर्डी लगा सके, जबकि चार शॉट चूक गए।

जापान के आजूमा यानो ने रविवार को 69 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहे।

नौरिस ने खिताब जीतने के बाद कहा, “शुरुआत में परिस्थितियां अच्छी नहीं थीं। सुबह जब मैं होटल से निकला तो हवा के झोंके चल रहे थे। मुझे लग गया था कि स्कोर करना आसान नहीं होगा। मैंने शुरुआत में ही कुछ अंक हासिल करने की कोशिश की, लेकिन मेरे शॉट खराब रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493