शिलांग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने 12वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन भी अपना वर्चस्व जारी रखा है। राइजिंग सन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई महिला वुशु ताउलू प्रतियोगिता में सपना देवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
सपना के अलावा पुरुष वर्ग में भारत के लिए अंजुल नामदेव ने कांस्य पदक हासिल किया।
सपना ने 9.45 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि नेपाल की सुष्मिता तमांग ने रजत जीता। तमांग ने 8.72 अंक हासिल किए। पाकिस्तान की नाजिया परवेज ने 6.30 अंकों के साथ कांस्य जीता।
पुरुषों वर्ग में श्रीलंका के पी. एल. एच. लक्षण ने 8.86 अंकों के साथ पहला और नेपाल के विजय सिंजाली ने रजत पर कब्जा जमाया, जबकि भारत के अंजुल नामदेव को 8.66 अंकों के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा।
पुरुष वर्ग में हालांकि मुकाबला बेहद कांटे का रहा और तीनों शीर्ष खिलाड़ियों के बीच मामूली अंतर देखा गया।
दक्षिण एशियाई खेलों के पिछले संस्करण की वुशु स्पर्धा में भारत ने सर्वाधिक पदक हासिल किए थे और इस बार भारतीय टीम वुशु से 10 स्वर्ण पदक हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरी है।
dharmpath.com dharmpath