लीसेस्टर के साथ 2019 तक जुड़े रहेंगे वार्डी

लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस सत्र में सबसे अधिक गोल करने वाले लीसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जेमी वार्डी ने क्लब के साथ नया करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 29 साल के वार्डी ने क्लब के साथ तीन साल का करार किया है और अब वह इसके साथ 2019 तक जुड़े रहेंगे।

साल 2012 की गर्मियों में लीसेस्टर के साथ करार करने वाले वार्डी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लिश प्रीमियर लीग में अपना एक अहम मुकाम कायम किया है।

वार्डी इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के भी सदस्य हैं। वार्डी ने अपने नए करार को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा कि यह एक शानदार क्लब हैं, जहां हर एक खिलाड़ी इसे शीर्ष स्थान देने के लिए प्रयासरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493