ताइवान भूकंप में मरने वालों की संख्या 33 हुई

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप में ताइनान शहर में 17 मंजिला वे गुआन इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें 31 लोगों की मौत हुई है।

वे गुआन इमारत से रात के करीब 1.50 बजे (स्थानीय समयनुसार) बचावकर्मियों ने लगभग 20 साल के उम्र के एक व्यक्ति को बाहर निकाला, जिसकी बाद में मौत हो गई। एक छह माह की बच्ची को भी निकाला गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। बच्ची का पिता भी मृतकों में शामिल है।

क्षतिग्रस्त इमारत में अब भी 119 लोग फंसे हुए हैं। करीब 600 बचावकर्मी, 115 अग्निशन की गाड़ियां और 44 एंबुलेंस बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक कुल 309 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

पहले की रिपोर्टों में बताया गया है कि इस भूकंप में 460 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ताइवान की हाई स्पीड रेल सेवाएं भी फिर से शुरू कर दी गई हैं।

भूकंप में ताईनान शहर की आठ इमारतें जमींदोज हो गईं और अन्य पांच क्षतिग्रस्त हो गईं।

ताइवान के काओसियांग शहर में शनिवार तड़के 3.57 बजे (स्थानीय समयानुसार) 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493