अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 3 सैनिकों की मौत (लीड-1)

काबुल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में सोमवार को सैन्य बस के पास हुए आत्मघाती बस विस्फोट में तीन सैनिकों की मौत हो गई।

एक अधिकारी के मुताबिक, बम विस्फोट में एक आत्मघाती हमलावर भी मारा गया जबकि 18 सैनिक घायल हुए हैं।

आत्मघाती हमलावर ने एक वाहन के पास अपनी विस्फोटक से लदी जैकेट में विस्फोट कर दिया।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493