स्पेन में 6 संदिग्ध आतंकवादी हिरासत में

मैड्रिड, 8 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन-इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े छह संदिग्धों को हिरासत ले लिया है।

इन संदिग्धों को स्पेन के पूर्वीतट पर बसे एलीकेंट और वेलेंसिया शहरों और सिउटा से पकड़ा गया।

स्पेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि हिरासत में लिए गए छह संदिग्धों में से चार सीरिया, जॉर्डन और मोरक्को मूल के स्पेनी नागरिक हैं जबकि दो सीरिया और मोरक्को के नागरिक हैं। ये स्पेन में रह रहे हैं।

पुलिस द्वारा 2014 में शुरू की गई जांच के तहत इन लोगों को हिरासत में लिया गया है और जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे सीरिया-इराक क्षेत्र के आतंकवादी संगठनों का हिस्सा हैं। इन पर आतंकवादी सामग्री यहां से वहां भेजने का आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493