चीन : 5 वर्षो में जल परियोजनाओं पर 2000 अरब युआन निवेश

जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, स्वच्छ पेयजल, बाढ़ नियंत्रण, सूखा राहत, कृषि सिचाईं तथा ग्रामीण पनबिजली योजनाओं में अधिकांश निवेश किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि बीते पांच वर्षो में 172 प्रमुख जल संरक्षण व आपूर्ति परियोजनाओं में 800 अरब युआन खर्च किया गया।

उप जल संसाधन मंत्री जियाओ योंग ने कहा कि बीते पांच वर्षो में प्रमुख जल परियोजनाओं का विकास हुआ है और जल संसाधनों के लिए कड़ी प्रबंधन प्रणाली का क्रियान्वयन किया गया है।

जियाओ ने कहा कि साल 2016-2020 की 13वें पंचवर्षीय योजना में जल सुरक्षा के प्रयासों और जल संसाधन के उपयोग में सुधार को तेज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493