मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की तैयारी में क्लीन शेव नजर आ रहे हैं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म के फर्स्ट लुक में ‘दबंग’ स्टार काफी फिट लग रहे हैं और उनके चेहरे पर मूंछ है। वहीं हाल ही में साझा की गई एक अन्य तस्वीर में वह एक अलग अंदाज में दिख रहे हैं।
फिल्म में सलमान एक पहलवान की भूमिका में हैं। तस्वीर में वह मुट्ठी में रेत लिए हुए हैं, जो संकेत दे रहा है कि वह कुश्ती के मैदान या ‘अखाड़े’ में हैं।
तस्वीर का शीर्षक, ‘सुल्तानदमूवी’ है।
सलमान को अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए कुश्ती और मिश्रित मार्शल आर्ट के गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा है।
फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं और ‘वांटेड’ स्टार के साथ वह पहली बार मंच साझा करने जा रही हैं।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘सुल्तान’ इस साल ईद पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath