मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि फिलहाल वह केवल दो फिल्मों में काम कर रही हैं, जिनमें से एक ‘गाजी’ है। तापसी की दूसरी फिल्म ‘राइसिंग सन फिल्म्स’ के बैनर तले है, जिसका नाम अभी तय नहीं है।
तापसी के इस बयान से स्पष्ट है कि उन्हें ‘यशराज फिल्म्स’ की फिल्म के लिए प्रस्ताव मिला है।
तापसी ने ट्विटर पर लिखा, “सभी प्रकार की अटकलों का जवाब यह है कि फिलहाल मैं ‘गाजी’ और ‘राइसिंग सन फिल्म्स’ के बैनर तले एक फिल्म में काम कर रही हूं, जिसका नाम अभी तय नहीं किया गया है।”
‘गाजी’ पनडुब्बी ‘पीएनएस गाजी’ पर आधारित है, जो बंगाल की खाड़ी में विजग तट पर रहस्यमय तरीके से डूब गई थी।
फिल्म में तापसी एक शरणार्थी के किरदार में नजर आएंगी और अभिनेता राणा डग्गुबाती इसमें एक नौसेना अधिकारी का किरदार निभाएंगे।
नवोदित निर्देशक संकल्प के निर्देशन में बन रही यह फिल्म आंशिक तौर पर उनकी अपनी किताब ‘ब्लू फिश’ पर आधारित होगी।
dharmpath.com dharmpath