लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। नामांकन सूची में नस्ली विविधता की कमी को लेकर 88वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स की भरपूर आलोचना की जा रही है, लेकिन शो के एक निर्माता के अनुसार, इस बार समारोह में सजातीयता काफी कम होगी।
वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड हिल ने सोमवार को वार्षिक ऑस्कर्स नामांकन भोज के दौरान कहा, “इस बार ऑस्कर्स में हर बार से ज्यादा विविधता होगी और समारोह में पूरे विश्व के दर्शन होंगे।”
अकादमी ने समारोह के लिए प्रस्तोताओं की घोषणा पहले ही कर दी है और इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और केरी वाशिंगटन, ओलिविया मन, व्हूपी गोल्डबर्ग और क्रिस रॉक जैसे हॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath