जेम्स हार्डन से अलग हुईं ख्लो कर्दशियां?

लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार ख्लो कर्दिशयां पिछले साल से जेम्स हार्डन के साथ डेटिंग कर रहीं थीं, लेकिन खबरों के मुताबिक अब उनका संबंध टूट गया है।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “वह उन्हें कई सप्ताह पहले छोड़ चुकी हैं।”

खबरों के मुताबिक, ख्लो पिछले साल जुलाई में हार्डन के साथ डेटिंग कर रही थीं और कायली जेनर के 18वें जन्मदिन की पार्टी में उन्हें ख्लो को चूमते देखा गया था।

उसके बाद उनके अलग होने की खबरें आने लगी थीं, लेकिन ख्लो ने जनवरी की शुरुआत में इस बात की पुष्टि की थी कि वह अभी भी हार्डन के साथ डेटिंग कर रही हैं।

अलग होने की रिपोर्ट पर ख्लो ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

ख्लो अभी भी लमर ओडोम के साथ कानूनी तौर पर वैवाहिक रिश्ते में बंधी हैं।

पूर्व दंपति के बीच अब दाम्पत्य संबंध नहीं है, लेकिन उनके बीच दोस्ताना संबंध अब भी कायम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493