मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘गॉड्स ऑफ इजिप्ट’ वायकॉम 18 मोशन पिक्च र्स द्वारा भारत में 26 फरवरी को रिलीज की जाएगी।
लॉयन्सगेटस सम्मिट एंटरटेनमेंट लेबल की फिल्म वायकॉम 18 मोशन पिक्च र्स द्वारा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी, इससे पहले वायकॉम 18 मोशन पिक्च र्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस को ‘मिशन इंपोशिपल’, ‘टर्मिनेटर और ट्रांसफॉर्मर-एज ऑफ एक्सटींशन’ जैसी सफल फिल्में दी हैं।
वायकॉम 18 मोशन पिक्च र्स ने कहा, “हम ‘गॉड्स ऑफ इजिप्ट’ में लॉयन्सगेट्स के साथ सहयोग से खुश हूं। हम हॉलीवुड योगदान के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अंग्रेजी फिल्म का विस्तार करने के लिए उत्सुक हैं। दर्शक हॉलीवुड फिल्मों को बड़े स्तर पर पसंद कर रहे हैं।”
एलेक्स प्रोयस द्वारा निर्देशित ‘गॉड्स ऑफ इजिप्ट’ 26 फरवरी को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath