भारतीय शहरों में ‘ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल’ 19 फरवरी से

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड में विविधता के विवाद के साथ ही ऑस्कर्स का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और अब भारत में भी ऑस्कर्स का जलवा दिखाई देगा। एक मल्टीप्लेक्स थियेटर श्रृंखला 19 फरवरी से दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, पुणे और मुंबई में ‘ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन कर रही है।

एक बयान के मुताबिक, ‘इनॉक्स लेजर लिमिटेड’ 14 दिनों के समारोह में ऑस्कर के लिए नामांकित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का प्रदर्शन करेगा।

‘द रेवेनेंट’ और ‘स्पॉटलाइट’ जैसी फिल्में भारत में पहली बार ‘इनॉक्स ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल’ में दिखाई जाएंगी। फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाने वाली अन्य फिल्मों में ‘रूम’, ‘द दानिश गर्ल’ और ‘द हेटफुल एट’ सहित कई फिल्में शामिल हैं।

‘इनॉक्स लेजर’ के सीईओ आलोक टंडन के मुताबिक, “ऑस्कर्स सिनेमाई दुनिया में उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करता है और हमारे मेहमान 14 दिनों के इस उत्सव का भरपूर मजा उठाएंगे। हम इस साल नामांकित हुई फिल्में दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि हमारे मेहमानों को इन्हें देखने में मजा आएगा।”

88वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन 28 फरवरी को लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थियेटर में होगा, जिसकी मेजबानी क्रिस रॉक करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493