मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 88.74 फीसदी घटकर 40.46 करोड़ रुपये रहा।
एक साल पहले समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 359.36 करोड़ रुपये हुआ था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी आय इस दौरान 4.70 फीसदी घटकर 8,400.38 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 8,815.51 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath