‘जय गंगाजल’ अद्भुत अनुभव था : प्रियंका

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ की शूटिंग एक अद्भुत अनुभव था, क्योंकि इसमें उन्हें बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।

प्रियंका (33) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा की, जिसमें फिल्म की कुछ झलकियां दिखाई दीं। वीडियो में झा के साथ अभिनेता मानव कौल, मुरली शर्मा, निनाद कामत और राहुल भट्ट जैसे कलाकार नजर आए।

प्रियंका ने वीडियो का शीर्षक लिखा, “फिल्म ‘जय गंगाजल’ की शूटिंग अद्भुत अनुभव था, क्योंकि मुझे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।”

फिल्म में प्रियंका आभा माथुर नामक एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि झा भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493