अमेरिका के पीवाईडी समर्थन से तुर्की खफा

तुर्की पीवाईडी को प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के साथ इसके संबंधों की वजह से इसे आतंकवादी संगठन मानता है।

एरडोगन ने सीरिया में कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संघर्ष में अमेरिका द्वारा पीवाईडी का समर्थन करने की ओर इशारा करते हुए प्रांतीय अधिकारियों से कहा, “आप हमारी तरफ हो या आतंकवादी संगठनों की तरफ?”

उन्होंने कहा, “हम इन संगठनों को बहुत अच्छे से जानते हैं। हम डैश (इस्लामिक स्टेट) को भी जानते हैं।” अरबी भाषा में आईएस को ‘डैश’ कहा जाता है।

गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा था कि उनका देश पीवाईडी को एक आतंकवादी संगठन नहीं मानता। तुर्की का दक्षिणपूर्व क्षेत्र पिछले दो दशक से हिंसाग्रस्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493