अनुपम खेर ने ‘मनाई’ पिता की बरसी

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पद्म भूषण अलंकृत दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने पिता पुष्करनाथ शेखर की चौथी बरसी विशेष आवश्यकताओं वाले 700 से ज्यादा बच्चों के साथ मनाई।

इस दौरान गायक शान और कैलाश खेर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

अनुपम ने कहा, “मेरे पिता मेरी असफलताओं व सफलताओं का जश्न समभाव से मनाते थे। वह मेरे सबसे बड़े प्रशंसक व चाहने वाले थे और उन्हें हमेशा से ही बच्चों का साथ बहुत पसंद था। उन्होंने जिंदगी का जश्न मनाया। उनके आखिरी शब्द थे-‘जिंदगी को जियो।”

उन्होंने कहा, “इसलिए जब उनका निधन हुआ, तो मैंने शोक मनाने की बजाय उनके सम्मान में एक रॉक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया।”

अनुपम का हमेशा से ही विशेष जरूरतों वाले बच्चों के प्रति लगाव रहा है। उन्होंने 1990 के दशक में ऐसे ही बच्चों के लिए जुहू के दिलखुश स्कूल में नियमित रूप से साप्ताहिक कक्षाएं लीं और उन्हें पढ़ाया।

2008 में उन्होंने ऐसे ही बच्चों के लिए अनुपम खेर फाउंडेशन की स्थापना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493