साल 2014 में देश में शराब की बिक्री 8.7 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान शैंपेन में 12 प्रतिशत की वृद्धि और कॉगनैक में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
फ्रांस से चीन को हुए निर्यात में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
निर्यातक अब चीन में आम उपभोक्ताओं को ध्यान में रख कर शराब का निर्यात कर रहे हैं।
शराब की बिक्री में हुई वृद्धि में यूरो की कमजोरी ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। फेडरेशन ऑफ वाइन्स एंड स्पिरिट्स एक्सपोर्टर्स ने हालांकि फ्रांस के प्रतियोगी देशों से मिल रही टक्कर को लेकर चेतावनी दी है।
फ्रेंच फेडरेशन ऑफ वाइंस एंड स्पिरिट्स एक्सपोर्टर्स के अध्यक्ष क्रिस्टोफर नैवारे ने कहा, “हमारा ध्यान इन बेहतर नतीजों के बावजूद हमारी लगातार घट रही बाजार हिस्सेदारी से हटना नहीं चाहिए।”
नैवारे ने स्पेन, चिली और आस्ट्रेलिया को टक्कर देने के लिए शराब उत्पादकों से कम कीमत वाले शराब का उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath