‘सुल्तान’ के लिए कुश्ती सीख रहीं अनुष्का

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘सुल्तान’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ मंच साझा कर रहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इसी फिल्म के लिए कुश्ती सीख रही हैं।

अनुष्का ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कुश्ती के मैदान में नजर आ रही हैं। इसमे वह नीले रंग की टी-शर्ट और शार्ट्स पहने हुए हैं।

तस्वीर का शीर्षक अभिनेत्री ने लिखा, “न दर्द, न फायदा सिर्फ ‘सुल्तान’ के लिए कुश्ती का प्रशिक्षण।”

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। फिल्म में सलमान खान पहलवान की भूमिका में हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है।

फिल्म में रणदीप हुड्डा और साध भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493