राष्ट्रीय मौसम केंद्र (एनएमसी) ने कहा कि गुरुवार रात से इन इलाकों में तापमान 14 डिग्री तक गिर सकता है। भीतरी मंगोलिया, पूर्वोत्तर क्षेत्र तथा यांग्त्जे नदी के दक्षिण में स्थित क्षेत्र खास तौर पर प्रभावित होंगे।
एनएमसी ने कहा कि अगले तीन दिनों में हवाएं दक्षिण की तरफ मुडें़गीं, जिससे यांग्त्जे नदी व पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में तेज हवा, बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है।
मौसम केंद्र ने प्रभावित होने वाले इलाकों के क्षेत्रों से हवा व कम तापमान के प्रति एहतियात बरतने की चेतावनी दी है।
dharmpath.com dharmpath