टेनिस : मेम्फिस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे निशिकोरी

मेम्फिस (टेन्नेस्सी), 11 फरवरी (आईएएनएस)। जापान के सर्वोच्च वरीय टेनिस स्टार की निशिकोरी ने गुरुवार को मेम्फिस ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

निशिकोरी ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका के रेयान हैरिसन को 6-2, 7-5 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पिछले तीन बार से इस टूर्नामेंट को जीतते आ रहे निशिकोरी का क्वार्टर फाइनल में सामना कजाकिस्तान के मिखाइल कुकुश्किन से होगा।

मैच के बाद निशिकोरी ने कहा, “रेयान ने शुरुआत में अच्छा खेला। मैंने कुछ गलतियां कीं, लेकिन मैं मैच जीत कर काफी खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं आज अच्छा खेला। अंतिम दो सेट संघर्षपूर्ण रहे।”

उन्होंने कुकुश्किन को कड़ा प्रतिद्वंद्वी बताया।

उन्होंने कहा, “उनके खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है। यहां के धीमे कोर्ट पर आगे भी लंबी रैलियां हो सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493