यूनेस्को की वेबसाइट के मुताबिक, इरीना बोकोवा का जन्म 12 जुलाई 1952 को बुल्गारिया में हुआ।
वह 2009 से संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की महानिदेशक हैं। उन्हें 2013 में इस पद के लिए दूसरी बार चुना गया। वह इस संगठन को चलाने वाली प्रथम महिला और प्रथम पूर्वी यूरोपीय शख्स हैं।
बोकोवा के अलावा, अब तक इस पद की दावेदारी के लिए चार और उम्मीदवार हैं, जिनमें मैसेडोनिया के सरगजन केरिम, क्रोएशिया के वेस्ना पुसिक, मोंटेनेग्रो के इगोर लुकसिक और स्लोवेनिया के डानिलो टर्क का नाम शामिल है। संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव के लिए चुनाव 2016 में होना है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के रूप में बान की-मून का कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र के मुताबिक, यूएन महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा करती है।