नाल्को को 133 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

भुवनेश्वर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। एल्यूमीनियम कंपनी नाल्को ने शुक्रवार को कहा कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 133 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 133 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान अवधि में 354 करोड़ रुपये और मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 226 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय इस दौरान 1,616 करोड़ रुपये रही।

बयान में कहा गया है कि नाल्को ने मौजूदा कारोबारी साल की तीनों तिमाही में शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि इस अवधि में वैश्विक एल्यूमीनियम उद्योग में सुस्ती देखी जा रही है और कई कंपनियों को घाटा हो रहा है।

मौजूदा कारोबारी साल प्रथम नौ महीने में कपंनी का बॉक्साइट उत्पादन 45.74 लाख टन रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 43.04 लाख टन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493