गुरुत्वाकर्षण तरंगों के बारे में आइंस्टीन की भविष्यवाणी सच साबित

वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगने से ब्रह्मांड के बारे में समझ का नया युग शुरू होगा।

वाशिंगटन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने बताया कि दो अलग-अलग ब्लैक होल के दो हिस्सों के विलय के दौरान जब दूसरे ब्लैक होल का हिस्सा अपने मूल ब्लैक होल से अलग हो रहा होता है, तो गुरुत्वाकर्षण तरंग उत्पन्न होता है।

इस गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज 14 सितंबर 2015 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर हुई थी।

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि इस स्थिति में ब्लैक होल का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 29 गुना और 36 गुना अधिक रहा होगा और यह घटना 1.3 अरब साल पहले की है।

लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी में भौतिकी और खगोल विज्ञान के प्रोफेसर गैबरिएला गोंजालेज ने बताया, “यह खोज एक नए युग की शुरुआत है। खगोल विज्ञान के क्षेत्र में गुरुत्वाकर्षण तरंग अब एक हकीकत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493