मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘परवरिश सीजन 2’ में मां का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री संगीता घोष ने धारावाहिक की आगामी कड़ी के लिए तैराकी सीखी है।
संगीता ने बताया, “आगामी ट्रेक में, मैं अपनी ऑनस्क्रीन बेटी को तैराकी के लिए पुल तक ले जाने में मदद करूंगी, लेकिन असल जिंदगी में मुझे पानी से डर लगता है और तैराकी नहीं आती है।”
धारावाहिक में संगीता अभिनेत्री डायना खान (जस्सी) और अनुज पंडित (जोगी) की मां के किरदार में हैं।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो में गौतमी कपूर, विनय जैन और संदीप बसवाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath