रांची टी-20 : श्रीलंका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

रांची, 12 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ रांची में तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

रांची, 12 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ रांची में तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

श्रीलंका टी-20 टीम के कप्तान दिनेश चांडिमल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के फैसले पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि पिच पहले मैच से ज्यादा अलग है। हमारे पास कुछ युवा गेंदबाज हैं जिन्होंने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था।

श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। निरोशन डिकवेला की जगह तिलकरत्ने दिलशान को टीम में चुना गया है।

भारत ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गै।

तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से आगे है।

टीमें -:

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा।

श्रीलंका : दिनेश चांडिमल (कप्तान/विकेटकीपर),तिलकरत्ने दिलशान, दुष्मांथा चमीरा, दनुष्का गुणाथिलाका, चमारा कापुगेदरा, थिसारा परेरा, कासुन रजिथा, सचित्र सेनानायके, दासुन शनाका, मिलिंडा सिरिवदेर्ना, एस. प्रसन्ना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493