इस साल के अंत तक आईएस का खात्मा : हैदर अल अबादी

म्यूनिख सुरक्षा कांफ्रेंस में अपने संबोधन में अल अबादी ने कहा कि इराकी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के कब्जे से आधे से अधिक क्षेत्रों को आजाद करा दिया है।

उन्होंने कहा, “हम यह प्रतिबद्ध करना चाहते हैं कि यह साल अंतिम है और अगले साल तक इराक में आईएस का वजूद ही नहीं बचेगा।”

इस सुरक्षा बैठक में मुख्य मुद्दों में से एक आतंकवाद से निपटने पर चर्चा की गई। यह बैठक शुक्रवार को शुरू हुई और रविवार तक चलेगी। इस बैठक में अन्य मुद्दों में सीरिया संघर्ष, शरणार्थी संकट, जलवायु परिवर्तन और अंटलांटिक पार संबंध शामिल हैं।

अल अबादी का कहना है कि उनकी सरकार ने जो कदम उठाए हैं। उससे इराकी सुरक्षाबलों की क्षमताओं में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, “आईएस हार रहा है। वे सिर्फ हमारे सुरक्षाबलों का सामाना करने में ही पीछे नहीं हैं बल्कि इराकी आबादी से भी हार रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि आतंकवाद सिर्फ इराकी समस्या नहीं है बल्कि यह अंतर्राष्ट्रीय समस्या भी है। सीरिया में संघर्ष से आतंकवादी भागकर इराक चले जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493