लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, जेनिफर एनिस्टन और केट हडसन गैरी मार्शल की आगामी फिल्म ‘मदर्स डे’ के पहले आधिकारिक ट्रेलर में मां के रूप में प्यारी लग रही हैं।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, पसंदीदा कलाकारों द्वारा अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी आधुनिक समय की महिलाओं के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
जूलिया कैरियर उन्मुख मिरांडा नामक महिला के किरदार में हैं।
जेनिफर सैंडी नामक अकेली मां की भूमिका में हैं, उनके दो बच्चे हैं जो हमेशा बहस करते रहते हैं।
केट जैसी की भूमिका में हैं, जो एक मां हैं और खुद अपनी मां से जुड़ने की कोशिश कर रही हैं, और जेसन सुदेकीस ब्राडली के रूप में नजर आएंगे जो अपनी किशोर बेटी की परवरिश की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
‘मदर्स डे’ 29 अप्रैल को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath