लगा था ‘जय गंगाजल’ को समय नहीं दे पाएंगी प्रियंका : प्रकाश

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि वह और प्रियंका चोपड़ा काफी साल से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन जब वह ‘जय गंगाजल’ पर काम कर रहे थे, तो उन्हें लगा था कि प्रियंका के पास समय नहीं होगा।

झा ने कहा, “हम काफी वर्षों से बात कर रहे थे कि हमें एक-दूसरे के साथ काम करना चाहिए। जब मैंने इस फिल्म पर काम शुरू किया और मैंने प्रियंका से कहा कि ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘क्वांटिको’ के कारण उनके पास संभवत: समय नहीं होगा।”

लेकिन प्रियंका ने इस फिल्म के लिए स्वीकृति दे दी, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं।

झा ने कहा, “जब मैंने उन्हें फिल्म की पटकथा सुनाई, तो 15 मिनट के बाद ही उन्होंने कहा कि वह आभा माथुर का किरदार निभाएंगी और उन्होंने यह भी कहा कि इस किरदार को और कोई नहीं निभा सकता।”

निर्देशक ने प्रियंका से फिल्म के लिए तारीख निकालने के लिए भी कहा और उन्होंने इस फिल्म के लिए 30 दिन का समय निकाला, जिसके बाद इस फिल्म को तय समय में पूरा कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493