बेल्जियम में चीनी पांडा का कृत्रिम गर्भाधान सफल

ले सोयर अखबार के अनुसार दक्षिणी बेल्जियम शहर के पास स्थित एनिमल पार्क में इस दौरान भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। पार्क में 12 फरवरी को हाओ-हाओ नाम के इस पांडे का दो बार कृत्रिम गर्भाधान किया गया। लेकिन सितंबर तक इसका पता चल पाएगा कि पांडा गर्भवती हुई या नहीं।

पांडा को कृत्रिम गर्भाधान में मदद करने से चीन के सिचुआन प्रांत के कंजरवेशन एंड रिसर्च सेंटर से प्रो. ली डेशेंग और सहयोगी ली रेंगुई इस हफ्ते की शुरुआत में पेरी डेईजा आए थे।

ली सोयर अखबार का कहना है कि इसमें सफलता की उम्मीद महज 20 फीसदी है। अगर हाओ-हाओ गर्भवती नहीं होती है तो अगले साल फिर से कोशिश की जाएगी। चीन ने बेल्जियम को साल 2014 में हाओ हाओ और उसके नर सहयोगी सिंग हुई को 15 साल के कर्ज के तौर पर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493