मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अबू धाबी में आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस फिल्म की बैठक के लिए तुरंत लॉस एजेंलिस पहुंची। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।
जैकलीन ने ‘ढिशुम’ के शूटिंग कार्यक्रम से समय निकाला और एक जरूरी बैठक के लिए लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हुईं।
सूत्र ने बताया, “वह किसी फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक की जोड़ी से चर्चा करने गई हैं।”
इस बारे में पूछे जाने पर जैकलीन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की और कहा कि वह जल्द ही ‘ढिशुम’ से वापस जुड़ेंगी।
फिल्म में वरुण धवन और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार हैं।
dharmpath.com dharmpath