पाकिस्तान को जंगी विमान बेचने के फैसले से भारत खफा

भारत के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अमेरिका के उस दावे को खारिज करता है, जिसमें कहा गया है कि करीब 70 करोड़ डॉलर के इस सौदे से पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने में मदद मिलेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा, “हम ओबामा प्रशासन द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 विमानों को बेचने के इस फैसले से निराश हैं। हम उनके इस तर्क से सहमत नहीं हैं कि इस तरह के सौदे से पाकिस्तान को आतंकवाद का सामना करने में मदद मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “इस संबंध में पिछले कई साल के रिकॉर्ड कुछ और ही कहानी कहते हैं। इस संदर्भ में अमेरिका के राजदूत को तलब कर उनके समक्ष अपनी असहमति जाहिर की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493