Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केन्द्र के समान महंगाई भत्ता की घोषणा का चहुंओर स्वागत | dharmpath.com

Monday , 12 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » धर्मंपथ » मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केन्द्र के समान महंगाई भत्ता की घोषणा का चहुंओर स्वागत

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केन्द्र के समान महंगाई भत्ता की घोषणा का चहुंओर स्वागत

cm-emporgकर्मचारी संगठनों ने माना आभार

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने जनवरी से महंगाई भत्ता देने की घोषणा के लिये आभार व्यक्त किया है। श्री चौहान से आज यहां प्रात: मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भेंट की। उन्होंने अपनी भावाभिव्यक्ति करते हुये कहा कि 14 वर्ष में पहली बार राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता मिलेगा। इस घोषणा से 8 लाख कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि वे मानवीय गरिमा का सम्मान करते हैं। उनकी दृष्टि में मुख्य सचिव से लेकर भृत्य तक सभी का दाइत्व महत्वपूर्ण है। श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किये हैं। जनवरी माह से 8 प्रतिशत डी.ए. दिए जाने से केन्द्र और राज्य के कर्मचारियों के बीच का अंतर समाप्त हो जाएगा।

इस अवसर पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पहार और पुष्प-गुच्छ भेंटकर आभार ज्ञापित किया। गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अमर सिंह परमार, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह, महामंत्री श्री रमेश चन्द्र शर्मा, म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अरूण द्विवेदी, संरक्षक श्री एल.एन. कैलाशिया, श्री ओ.पी. कटियार, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री निहाल सिंह जाट, म.प्र. शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह, म.प्र. शिक्षक संघ के महामंत्री श्री गिरीश तिवारी, म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री अजीज मोहम्मद खान, म.प्र. वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री साबीर खान, म.प्र. आई.टी.आई.तक. कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष श्री वीरेन्द्र खोंगल, म.प्र. अपाक्स संघ के प्रांताध्यक्ष श्री भुवनेश कुमार पटेल, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक, महामंत्री श्री सुभाष वर्मा, म.प्र. पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री रामनाथ सिंह सोलंकी, म.प्र. राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री ओ.पी. अवस्थी, महामंत्री श्री पी.एस. वेदी, म.प्र. निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी समन्वय महासंघ के प्रांताध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव, म.प्र. शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह, संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री रमेश राठौर, सड़क परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, निगम मंडल कर्मचारी महासंघ के महामंत्री श्री चंद्रशेखर परसाई, आर.के व्यास, संजय पांडे, जीतेन्द्र सिंह, जी.पी.एस. चौहान, आर.के.एस. तोमर, सुभाष वर्मा, विजय रघुवंशी, फुलेन्द्र सिंह सहित कर्मचारी नेतागण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केन्द्र के समान महंगाई भत्ता की घोषणा का चहुंओर स्वागत Reviewed by on . कर्मचारी संगठनों ने माना आभार   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने जनवरी से महंगाई भत्ता देने की घोषणा के लिये आभार व्यक कर्मचारी संगठनों ने माना आभार   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने जनवरी से महंगाई भत्ता देने की घोषणा के लिये आभार व्यक Rating:
scroll to top