विद्या बालन केरल की शान

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन को प्राइड ऑफ केरल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। विद्या केरल से ही हैं।

यह सम्मान प्राप्त करने वाली ‘कहानी’ की अभिनेत्री ‘परिणीता’, ‘द डर्टी पिक्च र’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुकी है।

उन्हें गैर-सांप्रदायिक, गैर राजनीतिक संगठन विश्व समुदाय मलयाली परिषद और कैराली टीवी द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्या ने शनिवार को ट्वीट किया, “विश्व मलयाली परिषद और कैराली टीवी केरल पुरस्कार का गौरव प्राप्त हुआ।”

विद्या बालन बड़े पर्दे पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘टीई3एस’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493