अमेरिका में भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित

अत्यधिक ठंडे मौसम की चेतावनी से शनिवार को ओंटारियो प्रांत की राजधानी टोरंटो कनाडा और दक्षिण ओंटारियो प्रभावित हुआ है, शनिवार को यहां काफी कम तापमान दर्ज किया गया है।

टोरंटो में शनिवार सुबह सूरज निकलने के बाद भी तापमान शून्य से नीचे 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से अत्यधिक अधिक ठंड महसूस की जा रही थी। 13 फरवरी की तारीख पर साल 1979 में सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

इस ठंड ने कई बास्केटबॉल खिलाड़ियों और अन्य हस्तियों की शिकायतें भी बढ़ा दी हैं, क्योंकि ये लोग कनाडा में हो रहे एनबीए ऑल स्टार गेम वीकेंड में हिस्सा ले रहे हैं। (नोट : यह कार्यक्रम आज यानी रविवार को हो रहा है)

इस भीषण ठंड ने मध्य कनाडा और पूर्वी कनाडा के इलाकों को अपनी चपेट में ले रखा है। सर्द हवाओं की वजह से यहां तापमान शून्य से नीचे 45 डिग्री और 30 डिग्री सेल्सियस महसूस किया जा रहा है।

मैनिटोबा, ओंटारियो, क्यूबेक, नई ब्रंसविक, और पूर्वी न्यूफाउंडलैंड में सर्दी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं टोरंटो, ओटावा, मांट्रियल अगले दो दिनों तक सबसे सर्द शहर हो सकते हैं। मौसम विभाग ने ठंड से बचने के लिए लोगों को घर के अंदर रहने का सुझाव दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493